हरिद्वार, मार्च 7 -- हरिद्वार, संवाददाता। पतंजलि आयुर्वेद के एमडी आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि पतंजलि की ओर से मिहान, नागपुर में स्थापित पतंजलि मेगा फूड एंड हर्बल पार्क में संतरा प्रोसेसिंग का सबसे बड़ा प्लांट होगा। दावा किया कि यह फूड प्रोसेसिंग का सिंगल प्वाइंट तथा एशिया का सबसे बड़ा प्लांट है। उन्होंने बताया कि प्लांट की प्रतिदिन 800 टन प्रोसेसिंग क्षमता है। इसमें ए, बी और सी ग्रेड के संतरे, प्री-मैच्योर उत्पादन, आंधी से टूटकर गिरने वाले संतरे को प्रोसेस किया जाता है। यह प्लांट जीरो वेस्टेज सिस्टम पर काम करता है। संतरे के छिलके से वॉलिटाइल तथा फ्रेगरेंस ऑयल भी निकालते हैं। कहा कि विदर्भ के किसानों की आजीविका के साधन बढ़ाने में संतरा प्रोसेसिंग प्लांट से लाभ होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.