फतेहपुर, फरवरी 7 -- फतेहपुर, संवाददाता मजबूती के चलते पतंगबाजों की पहली पसंद बनता जा रहा चाइनीज मांझा हाथों की अंगुलियों को ही नहीं जीवन की डोर भी काट रहा है। सरकार ने चीनी मांझा से मौत होने पर हत्या का मामला दर्ज किए जाने का आदेश दिया है,बावजूद इसके दोआबा में इसकी बिक्री पर लगाम नहीं लग पा रही है। दुकानों पर चोरी छिपे चीनी मांझा बिक रहा है। जिससे अभिभावकों की चिंताएं भी बढ़ी हैं। छुट्टी के दिनों में आसमान पर पतंगों के उड़ने के कारण रंग बिरंगा दिखाई देता है, लेकिन इस समय चाइनीज मांझे का चलन होने के कारण पतंगबाजी खतरनाक होती जा रही है। मौत रूपी चाइनीज मांझा के संपर्क में आने से इंसान ही नहीं पक्षियों का जीवन भी संकट में पड़ रहा है। बावजूद इसके प्रतिबंधित मांझे की बिक्री बाजारों में चोरी छिपे की जा रही है। बताते हैं कि चाइनीज मांझा इतना तेज हो...