शामली, जनवरी 13 -- शादी समारोह में आए परिवार का 6 वर्षीय बालक अन्य बच्चों के साथ छत पर खेल रहा था कि पतंग के पीछे दौड़ पड़ा जिससे अचानक वह छत से नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को हायर सेंटर रेफर किया गया है। थाना भवन के मोहल्ला रोगनगरान निवासी मंजूर पुत्र यासीन का दामाद कैराना निवासी अनवर परिवार सहित थाना भवन ससुराल में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए आया हुआ था। मंगलवार दोपहर अनवर का 6 वर्षीय पुत्र साद अन्य बच्चों के साथ घर की छत पर खेल रहा था कि अचानक साद ने पतंग टूट कर आते हुए देखा तो वह उसके और दौड़ पड़ा। जिसमें वह छत को नहीं देख सका और अचानक छत से नीचे गिर गया। छत से नीचे गिरते ही बालक के सिर में गंभीर चोट आई। परिजनों ने साद को स्थानीय चिकित्सक के यहां भर्ती कराया जहां से गंभीर हालत के चलते हायर सेंटर रेफर कर दिय...