प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 9 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के भाटी खुर्द गांव में सोमवार रात मामूली विवाद ने उग्र रूप ले लिया। पतंग की डोर से गेहूं की बोरी कटने को लेकर शुरू हुए विवाद में मारपीट के दौरान छप्परों को आग के हवाले कर दिया गया। इसमें दोनों ओर से 10 लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड कर्मियों ने आग पर काबू पाया। उक्त गांव निवासी चुन्नू के परिवार की एक लड़की सोमवार शाम गेहूं की बोरी लेकर जा रही थी। उसी दौरान पड़ोसी हसीम के परिवार का एक लड़का पतंग उड़ा रहा था। पतंग की डोर से बोरी फट गई। इस पर दोनों पक्ष की महिलाओं में विवाद हो गया। दोनों पक्ष में दो दिन पहले बारात जाने को लेकर भी विवाद हुआ था। सोमवार रात दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और उनके बीच मारपीट होने लगी। दोनों पक्ष के छप्परों में आग लगा दी गई। मारप...