बाराबंकी, मार्च 10 -- बाराबंकी। पतंग की डोर गले में आकर फंस गई इस पर युवक ने उसे तोड़ दिया। इससे नाराज होकर पतंग उड़ा रहे युवकों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल किशोर की मां की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। शहर कोतवाली के नवीगंज निवासी माजिदा पत्नी मो. जाफर ने कोतवाली में दी गई तहरीर में कहा कि उसका पुत्र मो. केश सब्जी आदि बेचकर परिवार का भरण पोषण करता है। उसने कहा कि शनिवार को वह शाम को लगभग साढ़े पांच बजे रोजा खोलने के लिए घर वापस आ रहा था। रास्ते में राईन मार्केट नबीगंज के पास अचानक एक पतंग की डोर आकर उसके गले में फंस गई। जिस पर मो. केश ने पतंग की डोर को तोड़ दिया। इस पर पतंग उड़ा रहे गुड्डू पुत्र चुन्ना व उसका भाई उवेश ने मो. कैश को गाली देना शुरू कर मारपीट पर अमादा हो गए। इसी दौरान उन लोगो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.