बांदा, दिसम्बर 20 -- बांदा। संवाददाता पतंग उड़ाते समय पैर फिसल जाने से बालक छत से नीचे जा गिरा। जिससे वह घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरो ने हालत नाजुक बता कर उसे कानपुर रेफर कर दिया। एक अन्य घटना में बालक जीने से गिर कर बालक घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। शहर कोतवाली क्षेत्र के गंछा गांव निवासी 10 वर्षीय शिवाशू पुत्र महेश शनिवार की दोपहर छत में पतंग उड़ा रहा था। तभी पैर फिसल जाने से वह नीचे जा गिरा। जिससे वह घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरो ने सिर पर फैक्चर होने के कारण उसे कानपुर रेफर कर दिया। एक अन्य घटना में छतरपुर जिला के खड्डी गांव निवासी 4 वर्षीय आयुष पुत्र नरेद्र तिवारी शनिवार की सुबह सीढ़ियों पर खेल रहा था। पैर फिसल जाने से वह नीचे आ गिरा। जिससे वह घायल हो...