लखीमपुरखीरी, जनवरी 15 -- गोला गोकर्णनाथ। पिछले वर्ष की सफलता के बाद इस वर्ष भी चाइनीज मांझे के दुष्प्रभावों के विरुद्ध जनजागरूकता के उद्देश्य से छोटी काशी पतंग महोत्सव 2.0 का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन नगर पालिका परिषद एवं गोला टूरिज्म संगठन के संयुक्त तत्वावधान में 21 और 22 जनवरी को स्वर्गीय राजेंद्र गिरि स्मारक स्टेडियम में आयोजित होगा। महोत्सव की तैयारियों को लेकर पालिकाध्यक्ष विजय शुक्ल रिंकू की अध्यक्षता में आयोजन समिति एवं निर्णायक मंडल की संयुक्त बैठक संपन्न हुई, जिसमें सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया। बैठक में स्पष्ट किया गया कि महोत्सव का उद्देश्य केवल पतंगबाजी को उत्सव के रूप में प्रस्तुत करना नहीं है, बल्कि समाज को चाइनीज मांझे से होने वाले गंभीर खतरों के प्रति सचेत करना और इसके प्रयोग को पूर्ण रूप से रोकने के लिए ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.