जौनपुर, जनवरी 15 -- मछलीशहर। कोतवाली क्षेत्र के तिलोरा गांव में बुधवार को पतंग उड़ाने को लेकर विवाद हो गया। इसमें मनबढ़ युवकों ने पिटाई करके चार लोगों को घायल कर दिया। उक्त गांव में बच्चे पतंग उड़ा रहे थे। इसी दौरान कुछ बच्चों में पतंग उड़ाने की जगह को लेकर विवाद हो गया। बड़ों के बीचबचाव से मामला शांत हो रहा था कि मनबढ़ किस्म के युवकों ने 45 वर्षीय अश्विनी कुमार सिंह, 24 वर्षीय किशन कुमार, 24 वर्षीय साहिल सिंह और 15 वर्षीय प्रयांश सिंह की लाठी डंडे से पिटाई कर फरार हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची मछलीशहर कोतवाली पुलिस ने चारों घायलों को सीएचसी भेजवाया। चिकित्सक ने अश्विनी कुमार की हालत गंभीर देख उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनीत राय ने बताया कि पुलिस ने अश्विनी सिंह की तहरीर पर गांव के ही आकाश, अंकुर, विकास, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.