कुशीनगर, जनवरी 30 -- अहिरौली राजा। कसया थाना क्षेत्र के अहिरौली राय गांव में बुधवार को पतंग उड़ाते समय एक बालक छत से गिरकर गंभीररूप से घायल हो गया। परिजन उसे तुरंत कसया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार अहिरौली राय निवासी शाहिद का दस वर्षीय पुत्र साहिल बुधवार को अपने छत पर पतंग उड़ा रहा था। उसी समय छत पर किनारे चला गया, जिससे उसका पैर फिसल गया और छत से नीचे गिर गया। वह गम्भीररूप से घायल हो गया। परिजनों को पता चलने पर कसया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने बालक की स्थिति गम्भीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.