फतेहपुर, फरवरी 8 -- बिंदकी। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम धानेमऊ में रविवार दोपहर पतंग उड़ा रहे 11 वर्षीय किशोर की छत से गिरकर मौत हो गई। धानेमऊ निवासी कमर अली का पुत्र सहजान अली दोपहर में अपने घर की छत पर पतंग उड़ा रहा था। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह नीचे गिर पड़ा। गिरते समय वह सरिया की चपेट में आ गया, जिससे गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन तत्काल उसे निजी वाहन से जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मासूम की असमय मौत से गांव में शोक का माहौल है। परिजन शव को लेकर घर लौट गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.