नई दिल्ली, अगस्त 19 -- दिल्ली के जाकिर नगर से दर्दनाक घटना सामने आई हैं जहां एक 12 साल का बच्चा पतंग उड़ाते हुए छत से गिर गया और उसकी मौत हो गई। घटना 17 अगस्त को शाम 4 बजे की है। 12 साल का मोहम्मद घर की चौथी मंजिल पर छत पर पतंग उड़ा रहा था। तभी उसका पैर फिसल गया और वह नीचे सड़क पर गिर गया। आनन फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के मुताबिक उसके पिता उसे तुरंत होली फैमिली अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की जांच शुरू कर दी गई है और घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज की भी सावधानी से जांच की जा रही है। मृतक लड़का बटला हाउस के सरकारी स्कूल में छठी कक्षा में पढ़ता था। उसके पिता वेल्डिंग का काम करते हैं। घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें बच्चा छत पर पतंग उड़ाता नजर आ रहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.