मेरठ, जनवरी 7 -- कोतवाली के बनियानापाड़ा में हुई लाखों की चोरी का पुलिस ने खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने खुलासा किया है कि रिश्ते के साले ने साथियों के साथ मिलकर जीजा का घर खंगाला था। आरोपियों ने तीन दिन तक पतंग उड़ाने के बहाने मकान की रेकी की। पुलिस लाइन में एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने प्रेसवार्ता में बताया कि कोतवाली के बनियापाड़ा फतेह मस्जिद के पास खुर्रम मंजर के आवास पर 4 जनवरी को चोरी की वारदात हुई। करीब 30 लाख के जेवरात और सामान समेटकर चोर ले गए थे। पुलिस ने सीसीटीवी की जांच कर एक संदिग्ध युवक हमदान की पहचान कर ली। हमदान सराय जीना मोहल्ला पड़ियान कोतवाली का रहने वाला है। उसे हिरासत में लेकर पुलिस ने पूछताछ की तो खुलासा हो गया। पता चला कि कोतवाली के माहजनपाड़ा में खुर्रम का रिश्ते का साला अजहर उर्फ अज्...