नई दिल्ली, जनवरी 16 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को सराय काले खां स्थित बांसेरा पार्क में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय पतंग उत्सव का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता मौजूद रहे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देशभर के सभी लोगों विशेष रूप से किसानों को मकर संक्रांति, पोंगल, लोहड़ी, माघ बिहू और उत्तरायण की शुभकामनाएं दी। शाह ने कहा कि जब साइमन कमीशन देश में आया था, तब उसका देश में जोरदार विरोध हुआ था। साइमन कमीशन का विरोध उत्तरायण के दिन 'साइमन गो बैक' लिखी पतंग उड़ाकर भी किया गया था। भारतीयों ने इसे पतंगों में लिखते हुए पूरा आकाश भर दिया था और अंग्रेजों को अपनी ताकत का परिचय दिया था। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि पतंगोत्सव देश की जनता को द...