पिथौरागढ़, नवम्बर 26 -- जिला पंचायत सभागार में एक दिवसीय बाल अधिकार व सुरक्षा विषय को लेकर कार्यशाला हुई। जिसमें वक्ताओं ने कहा कि स्कूल में अध्ययनरत विद्यार्थियों को किताबों को पढ़ने में अधिक ध्यान देना चाहिए। फेसबुक,इंस्टाग्राम सहित अन्य सोशल मीडिया में अभी फॉलोअर बढ़ाने में ध्यान न देकर छात्र-छात्राओं को वर्तमान में भविष्य निर्माण करना चाहिए। बुधवार को जिला पंचायत सभागार में राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सचिव डॉ. एस.के. बरनवाल की अध्यक्षता में कार्यशाला का आयोजन हुआ। डॉ. बर्नवाल ने बच्चों के मानसिक, शारीरिक एवं भावनात्मक रूप से सुरक्षित वातावरण में जीने का अधिकार, नाम एवं राष्ट्रीयता प्राप्त करने का अधिकार, तथा सरकारी संरक्षण व सहयोग से जुड़े अधिकारों की विस्तृत जानकारी दी। एक वक्ता ने बच्चों को जानकारी देते हुए बताया कि पिथौरागढ़ क...