संभल, नवम्बर 12 -- जनपद में ट्रैफिक पुलिस नवंबर महीने में यातायात माह के तहत व्यापक जागरूकता अभियान चला रही है। स्कूल-कॉलेजों में जाकर छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी दी जा रही है। शहर के प्रमुख चौराहों पर पुलिसकर्मी वाहन सवारों को ट्रैफिक नियमों का पाठ पढ़ा रहे हैं और सुरक्षित ड्राइविंग के लिए प्रेरित कर रहे हैं। लेकिन दूसरी ओर, जिले में मौजूद ब्लैक स्पॉट्स पर हादसे रोकने की दिशा में अभी इंतजाम नाकाफी हैं। इन स्थानों पर सड़कों की खराब स्थिति, संकेतकों की कमी और अंधे मोड़ों के कारण लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं। रजपुरा क्षेत्र में अनूपशहर मार्ग पर डुप्टा कलां चौराहा पर बीते दिनों पांच लोगों की हादसे में मौत हुई थी लेकिन अभी तक वहां कोई साइन बोर्ड या संकेतक नहीं लगाया गया है। जुनावई में सड़क हादसे में दूल्हा समेत 8 लोगों की मौत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.