घाटशिला, फरवरी 14 -- पोटका, संवाददाता। पोटका विधायक संजीव सरदार ने शुक्रवार को प्रखंड के मंगलासाई स्थित एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय की विभिन्न कक्षाओं में जाकर छात्रों से पठन-पाठन एवं आवासीय सुविधाओं की जानकारी ली। साथ ही विद्यार्थियों से शिक्षा से जुड़े सवाल-जवाब भी किए। जवाबों से विधायक पूरी तरह संतुष्ट नहीं दिखे और शिक्षकों को पढ़ाई की गुणवत्ता में सुधार लाने का स्पष्ट निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान विधायक ने छात्रों की उपस्थिति पंजिका की भी जांच की। जांच में पाया गया कि कक्षा 6 से 8 तक कुल 124 छात्र पंजीकृत हैं, जिनमें से केवल 104 छात्र उपस्थित थे, जबकि 20 छात्र अनुपस्थित पाए गए। इस पर विधायक ने विद्यालय प्रबंधन से जवाब-तलब करते हुए नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दि...