रांची, जून 5 -- रांची, संवाददाता। उर्सुलाइन इंटर कॉलेज अभिया शर्मा 91.8 प्रतिशत अंक के साथ रांची की थर्ड टॉपर रही। अभिया के पिता अजय मिस्त्री सरकारी बिजली मिस्त्री का काम करते हैं। माता निर्माला देवी गृहिणी हैं। अभिया बताती हैं कि पढ़ाई के दौरान किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं हुई। कॉलेज में शिक्षक जिस प्रकार से बताते थे, उसी प्रकार से रोजाना नियमित रूप से पढ़ाई करती थी। तैयारी के दौरान पिछले पांच वर्षों के प्रश्नपत्रों को भी रोजाना हल किया करती थी। प्रश्न पत्रों को हल करने के दौरान उसी से अपनी तैयारी का भी आकलन किया करती थी। रोजना तीन से चार घंटे तक पूरी एकाग्रता के साथ पढ़ाई करती थी। उत्तर लिखने के दौरान सभी जरूरी चीजों को हाइलाइट करती थी। पढ़ाई के दौरान समय-समय पर शिक्षक भी काफी मदद करते थे। अभिया अपनी सफलता का पूरा श्रेय अपने परिवार...