चम्पावत, दिसम्बर 3 -- चम्पावत में अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा कुमाऊं एसपी सेमवाल ने चम्पावत का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने जीआईसी और जीजीआईसी का निरीक्षण किया। उन्होंने शिक्षकों को पढ़ाई को रुचिकर और प्रभाव बनाने के निर्देश दिए। अमर निदेशक माध्यमिक शिक्षा एसपी सेमवाल ने चम्पावत जीआईसी और जीजीआईसी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पठन-पाठन का जायजा लिया। जीआईसी में उन्होंने छात्र छात्राओं से विषय पर आधारित सवाल पूछे। बाद में उन्होंने जीजीआईसी में छात्राओं से संवाद किया। उन्होंने स्कूल प्रशासन को शैक्षणिक स्तर और व्यवस्थागत सुधार के लिए सजग रहने को कहा। उन्होंने शिक्षकों को पढ़ाई को रुचिकर बनाने को कहा। जिससे विद्यार्थी मनोयोग से पढ़ाई कर सकें। बाद में शिक्षा भवन सभागार में हुई बैठक में एडी ने अधिकारियों और कार्मिकों को शासकीय कार्य समय स...