चाईबासा, अक्टूबर 13 -- चाईबासा, संवाददाता। इंडोर स्टेडियम प्रांगण में रविवार को रोलबॉल एवं स्केटिंग के खेल लिए कोर्ट का उद्घाटन मंत्री दीपक बिरूवा ने फीता काट और दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर शहर के उद्योगपति सह समाजसेवी मुकुंद रुंगटा, ओलम्पिक संघ के अध्यक्ष नितिन प्रकाश, रोलबॉल एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष मालिनी सराफ, जमशेदपुर के मनोज कुमार यादव भी मौजूद थे। मौके पर मंत्री दीपक बिरुवा ने कहा कि खेल से जिला, राज्य और देश का नाम रौशन किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सभी खिलाड़ी मन लगाकर खेलें और हमेशा आगे बढ़ें। इस समय पढ़ाई के साथ खेल भी जरूरी है। खेल से शारीरिक और मानसिक विकास होता है। मनोज कुमार यादव ने कहा कि इस खेल के माध्यम से खिलाड़ी कई विभागों में नौकरी कर रहे हैं। झारखंड में जमशेदपुर के बाद यह पहला कोर्ट चाईबासा में बना है। मौके ...