भदोही, दिसम्बर 3 -- ज्ञानपुर,संवाददाता। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में तीन दिवसीय क्रीड़ा समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने अपना दमखम दिखाया। मुख्य अतिथि मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय मिर्जापुर के कुलपति प्रो. शोभा गौड़ ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। एनसीसी कैडेट्स, रोवर्स-रेंजर्स और प्रतिभागी खिलाड़ियों द्वारा मार्च पास्ट और सलामी दी गई। गत वर्ष के चैंपियन रविन्द्र कुमार बिन्द और और अंकी यादव ने मशाल दौड़ पूरा किया। प्रकृति मिश्रा ने सभी खिलाड़ियों को शपथ दिलाई। खेल की महत्ता पर खिलाड़ी प्रतिभागियों को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि स्वस्थ मस्तिष्क का वास स्वस्थ शरीर में ही होता है। खेल शरीर को स्वस्थ भी रखता है और खिलाड़ियों में अनुशासन को भी समृद्ध करता है। विद्यार्थि...