चाईबासा, फरवरी 1 -- चाईबासा। संत जेवियर बालक उच्च विद्यालय में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। खेलकूद प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि सांसद श्रीमती जोबा मांझी शीरकत की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ खेलकूद भी इस प्रतियोगिता के युग में जरूरी हो गया है। उन्होंने कहा कि दोनों क्षेत्र में अपने साथ समाज , शहर राज्य और देश का नाम रोशन किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार खेल के क्षेत्र में कइ योजनाएं चला रखी है। जिस में खिलाड़ियों को नौकरी भी मिल रही है। उन्होंने संत जेवियर परिवार को किस तरह का कार्यक्रम करने के लिए बधाई दि है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...