भागलपुर, दिसम्बर 5 -- नवगछिया। निज संवाददाता नवगछिया रेलवे स्टेशन पर पटना राजेंद्र नगर टर्मिनल से कामाख्या जाने वाली कैपिटल एक्सप्रेस से आरपीएफ और जीआरपी ने 12 वर्षीय बच्चे को बरामद कर परिजनों को सौंपा। जीआरपी थाना अध्यक्ष अरुण कुमार चौधरी ने बताया कि बच्चा पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिला के दालकोला थाना के असुरागढ़ गांव का रहने वाला था। उसके चाचा को बुलाकर के उसे सौंप दिया गया। उन्होंने बताया कि बच्चा पढ़ाई के डर से घर से भागा हुआ था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.