संतकबीरनगर, जनवरी 17 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। तीन दिन पूर्व दुधारा क्षेत्र के जातेडीहा दुबौलिया का रहने वाला एक किशोर पढ़ाई के डर की वजह से घर से भागा और खुद ही अपने अपहरण की फर्जी कहानी रच दी। पुलिस ने गहराई से प्रकरण की जांच की जो मामला खुल गया। वैसे परिजन ने भी लिखित रूप से पुलिस को दिया कि किशोर का अपहरण नहीं हुआ था और वह पढ़ाई के डर से घर से गया था। एसपी संदीप कुमार मीना ने बताया कि 13 जनवरी 2026 को दुधारा क्षेत्र निवासी 14 वर्षीय मोहम्मद जैद के जरिए अपने परिजनों को फोन के माध्यम से सूचना दी गई कि कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने रुमाल में बेहोशी की दवा सुंघाकर उसका अपहरण कर लिया। अपहरणकर्ता उसे बस्ती रेलवे स्टेशन ले गए, वहां होश आने पर वह अवसर पाकर वहां से भाग निकला और ट्रेन से गोंडा रेलवे स्टेशन पहुंच गया। उक्त सूचना पर परिजन गोंडा गए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.