कुशीनगर, दिसम्बर 6 -- कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के सरेया खुर्द निवासी हाईस्कूल में पढ़ने वाला एक छात्र गुरुवार को घर से स्कूल पढ़ने निकला लेकिन वापस नहीं लौटा। देर शाम तक वापस घर नहीं पहुंचने पर परिजन उसे ढूंढना शुरू किए लेकिन काफी प्रयास के बाद भी उसका कहीं पता नहीं चला। थकहार कर पीड़ित परिजनों ने शुक्रवार को तमकुहीराज पुलिस को तहरीर देकर छात्र की बरामदगी की मांग की है। सरेया खुर्द निवासी सेराज अंसारी का इकलौता पुत्र सलमान 16 वर्ष तमकुहीराज कस्बे में स्थित एक विद्यालय में हाईस्कूल का छात्र है। प्रतिदिन की तरह वह घर से स्कूल जाने के लिए निकला लेकिन देर शाम तक वह वापस नहीं लौटा। युवक के घर नहीं पहुंचने पर परिजन उसकी तलाश में जुटे। उन्होंने स्कूल के प्रबन्धक से संपर्क किया तो पता चला कि वह विद्यालय पढ़ने नहीं गया था। इसके बाद किसी अनह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.