गंगापार, मार्च 21 -- खीरी थाना क्षेत्र के पिपरांव गांव के रहने वाले इन्दल निषाद ने 20 मार्च को खीरी थाना में लिखित तहरीर दिया कि मेरा बड़ा पुत्र 13 वर्षीय अतिश व उसका छोटा भाई नौ वर्षीय सतीश व 11 वर्षीय आशमा पुत्री अशोक निषाद व नौ वर्षीय नैना पुत्री सुरेश कुमार अपने घर से सुबह सात बजे महुआ बीनने के लिए निकले जो वापस घर लौटकर नहीं आए। जिस पर थाना अध्यक्ष खीरी आशीष सिंह के द्वारा टीम गठित की गई और जांच पड़ताल शुरू की गई कि चारों बालकों को संगमनोज थाना दारागंज प्रयागराज से बरामद किया गया और बच्चों से पूछताछ में उन्होंने बताया कि मेरे पापा के द्वारा हमें पढ़ने के लिए डांट लगाई गई थी इसलिए हम लोग घर से प्रयागराज चले गए थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.