बागपत, जनवरी 31 -- बागपत। जनपद के सभी पोलिंग बूथों पर शनिवार को मेगा कैंप आयोजित हुए। जिनमें एसआईआर ड्राफ्ट की वोटर लिस्ट को बीएलओ द्वारा पढ़कर सुनाया गया। जिन लोगों के नाम वोटर लिस्ट में शामिल नहीं थे, उन्होंने फार्म भरकर बीएलओ को सौंपे। वहीं, नो मैपिंग वाले मतदाताओं को जारी किए गए नोटिसों पर सुनवाई हुई। अधिकारियों ने बूथों पर पहुंचकर कैंप का निरीक्षण किया और बीएलओ को आवाश्यक दिशा-निर्देश दिए। यमुना इंटर कॉलेज बागपत शहर के यमुना इंटर कॉलेज में बीएलओ सुबह 11 बजे ही पहुंच गए थे। जिसके बाद उन्होंने आस-पास के लोगों को बूथ पर बुलाया और उन्हें वोटर लिस्ट पढ़कर सुनाई। जिन लोगों के वोटर लिस्ट में नाम नहीं मिले, उन्हें जरूरी फार्म भरकर देने के लिए कहा। एसडीएम और तहसीलदार ने बूथ पर पहुंचकर निरीक्षण किया और बीएलओ को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।राजकीय कन...