हरदोई, फरवरी 24 -- कछौना। स्थानीय क्षेत्र के ग्राम अंटा में एक वृद्धा की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। करीब 20 दिन पहले पड़ोसी महिलाओं से विवाद के दौरान वह घायल हो गई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अंटा निवासी सुनील की 70 वर्षीय मां चंपा देवी का पड़ोसी की पत्नी से विवाद हो गया था। तीन फरवरी को हुए विवाद के दौरान मारपीट में चंपा देवी घायल हो गई थीं। परिजनों ने मामले की तहरीर देकर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी और उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया था। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया था। बाद में परिजन उनका इलाज एक निजी चिकित्सालय में करवा रहे थे। बताया गया कि सोमवार को उपचार के दौरान चंपा देवी की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेक...