नोएडा, फरवरी 19 -- नोएडा। चोटपुर कॉलोनी में रहने वाले एक व्यक्ति और उसके बेटे को पीटने का मामला सामने आया है। पड़ोसी ने बच्चों के विवाद में झगड़ा किया और साथियों संग मिलकर मारपीट की। पीड़ित व्यक्ति ने पड़ोसी समेत तीन के खिलाफ सेक्टर-63 थाने में केस दर्ज कराया है। पीड़ित रविंद्र गौतम ने पुलिस को बताया कि वह चोटपुर कॉलोनी में परिवार संग रहते हैं। पुत्र यश का गली के बच्चों संग खेलते समय विवाद हो गया था। आरोप है कि जानकारी होने पर पड़ोसी अर्जुन ने रविंद्र और यश से अभद्रता की। इसका विरोध करने पर आरोपी इस कदर नाराज हो गया कि अर्जुन ने मोनू और सोनू संग मिलकर रविंद्र और यश से झगड़ा किया। तीनों ने मिलकर दोनों पिता-पुत्र को लात-घूंसों और डंडे से पीटा। पड़ोस के लोगों ने बीच बचाव किया तो आरपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। पीड़ित ने अस्पताल में...