कौशाम्बी, जनवरी 4 -- संदीपन घाट थाना क्षेत्र के बड़ी धन्नी निवासी अनवार अहमद उर्फ मुन्ना ने बताया कि 30 दिसंबर को पड़ोसी सगे भाई फैजान व शहनवाज उर्फ गुड्डू पुरानी रंजिश के चलते गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर पिटाई शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पहुंचे परिजनों संग भी अभद्रता की। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायलों का मेडिकल करा दिया है। थाना प्रभारी शशिकांत मिश्रा ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.