कौशाम्बी, मई 29 -- चरवा थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने बताया कि आठ अप्रैल को उसकी 14 साल की बेटी घर के बाहर टहल रही थी। इस दौरान पड़ोसी युवक बाइक में बैठाकर उसे अगवा कर ले गया। इसका विरोध करने पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए जानलेवा धमकी दी। उलाहना देने पर आरोपी के माता और पिता ने भी धमकाया। पीड़ित की मानें तो पिछले साल भी आरोपी दो बार उसकी बेटी का अपहरण कर चुका है। इस मामले में वह जेल भी जा चुका है। पीड़ित ने इस दफे अनहोनी की आशंका जाहिर की है। इस संबंध में चरवा इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार राम का कहना है कि अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी युवक व किशोरी की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.