कौशाम्बी, जनवरी 11 -- महेवाघाट निवासी 14 वर्षीय अमन पुत्र प्रवीण ने बताया कि रविवार सुबह वह घर के समीप लगे हैंडपंप पर पानी भरने गया था। इस दौरान पड़ोसी भी वहां पहुंच गया और पहले पानी भरने को लेकर गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर पिटाई शुरू कर दी। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर जान बचाई। मामले की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...