फतेहपुर, दिसम्बर 28 -- खखरेरु। थाना क्षेत्र के एक गावं में आधी रात घर में सो रहीं महिला के साथ पडोसी युवक नें दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला ने बताया की शाम को खाना खाकर सो गई रात करीब एक बजे पड़ोसी कलीम घर में घुस आया। उसके साथ छेड़खानी करने लगा। दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता ने शोर मचाया तो आरोपी गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। थाना प्रभारी विद्या प्रकाश सिंह ने बताया की केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...