बदायूं, अप्रैल 7 -- उझानी, संवाददाता। माता-पिता बीमार रिश्तेदार को देखने गए इसी दौरान घर में अकेली किशोरी रहस्यमय ढंग से लापता हो गई। पिता ने पड़ोस के ही दो युवकों के खिलाफ किशोरी को बहला ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामला कोतवाली इलाके के एक गांव का है। यहां के रहने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि गांव के ही राहुल और मुनेंद्र उनकी बेटे को बाइक पर बैठाकर ले गए। जब वह उनके घर जानकारी लेने पहुंचे तो उनके परिजन हमलावर हो गए। पुलिस ने पिता की तहरीर पर राहुल और मुनेंद्र के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.