हरिद्वार, दिसम्बर 11 -- एचआरडीए की ओर से बनाए गए आवास में रह रहे दो प्रोफेसर परिवार और एक अधिवक्ता के बीच छत से पानी टपकने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि मामला वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक तक पहुंच गया। प्रोफेसर के आवास की छत से पानी टपकने पर अधिवक्ता ने दो बार लीगल नोटिस भेजकर 14 लाख रुपये क्षतिपूर्ति की मांग की है। प्रोफेसर दंपति ने आरोप लगाया कि अधिवक्ता ने नोटिस केवल उनको ही नहीं दिया, बल्कि इसे उनके पैतृक गांव भी भेजा, जिससे उनका परिवार मानसिक तनाव में आ गया। प्रोफेसर दंपति का कहना है कि 90 वर्ष की आयु के उनके वृद्ध पिता नोटिस पाकर सदमे में आ गए। प्रोफेसरों का कहना है कि शिकायत मिलते ही उन्होंने अपने खर्च पर छत का ट्रीटमेंट करवाया, इसके बावजूद उनको अनुचित तरीके से परेशान किया जा रहा है। पूरा मामला अब एसएसपी के संज्ञान में है।

हिंदी हिन्दुस्त...