अल्मोड़ा, जून 22 -- रानीखेत, संवाददाता। बद्री ब्यू निवासी पूर्व सैनिक ने अपने ही पड़ोसी पर सीवर का पाइप उनके आंगन में खोलने का आरोप लगाया है। पूर्व सैनिक का कहना है कि पड़ोसी से बार-बार अनुरोध के बावजूद गटर का पाइप आज तक नहीं हटाया गया है। आए दिन वह पाइप खोल देते हैं। जिस कारण गंदगी से जीना मुहाल हो रहा है। इस संबंध में उन्होंने छावनी सीईओ के अलावा बोर्ड अध्यक्ष केआरसी कमांडेंट को भी शिकायती पत्र भेजा है। आईटीबीपी से सेवानिवृत्त पूर्व सैनिक कुंदन नाथ गोस्वामी का कहना है कि आवास उनके भाई पूर्व कर्नल चंदन नाथ गोस्वामी का है। 20 जून उनके पड़ोसियों ने अपना गटर का पाइप खोल दिया। बदबूदार पानी उनके भवन की गैलरी से होकर आंगन में फैल गया। इससे पहले भी वह लोग कई बार सीवर खोल चुके हैं। इस संबंध में छावनी परिषद में शिकायत की गई। स्वच्छता निरीक्षक ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.