हापुड़, दिसम्बर 11 -- नगर के मोहल्ला आदर्श नगर निवासी सोनू ने बताया कि वह दो दिन पूर्व अपने घर के बाहर नाली साफ कर रहा था। तभी पड़ोसी तीन लोग वहां आए और गाली गलौज करने लगे। पीड़ित ने उनको गाली गलौज करने से मना किया तो आरोपियों ने उसके साथ हमला कर घायल कर दिया। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...