हापुड़, दिसम्बर 7 -- क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसका पड़ोसी उसके परिवार से रंजिश रखता है। कई बार आरोपी उन पर हमला कर चुका है। पीड़ित ने बताया कि दो दिन पूर्व उसकी बेटी घर के बाहर खड़ी हुई थी तभी आरोपी बेटी के साथ नग्न हो गया। पीड़ित ने ऐसा करने से मना किया तो आरोपी ने अंजाम भुगतने की धमकी दी है। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...