कौशाम्बी, जनवरी 4 -- करारी थाना क्षेत्र के बभनकांटी गांव निवासी कैलाश ने बताया कि पड़ोसी से उसकी पुरानी रंजिश है। इसे लेकर रविवार की सुबह वह गाली-गलौज कर रहा था। विरोध करने पर पिटाई शुरू कर दी। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दे दी है। पुलिस जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...