नोएडा, फरवरी 6 -- नोएडा। फेज-दो थाना क्षेत्र के आगरबस्ती गांव में निवासी महिला ने पड़ोसी युवक पर आपसी कहासुनी में मारपीट, अपमानित करने और धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने गुरुवार को पड़ोसी के खिलाफ फेज-दो थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। महिला और उनके पति की 14 जनवरी को जफर से कहासुनी हो गई। जफर अभद्रता करने लगा। महिला ने मना किया तो जफर ने मारपीट की। महिला को बचाने आए पति से भी मारपीट की। भीड़ एकत्रित होने के बाद आरोपी धमकी देकर भाग गया। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की। एसीपी उमेश कुमार ने बताया कि पीड़ित महिला की शिकायत पर पड़ोसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच कराई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.