देवरिया, फरवरी 24 -- बरहज। मईल थाना क्षेत्र के ग्राम बकुची निवासी विजय सिंह रावत पुत्र स्वर्गीय हरिवंश मंगलवार उपजिलाधिकारी विपिन कुमार दिवेदी से मिले। उन्हें पत्रक सौंप कर बताया कि मेरे पड़ोसियों द्वारा मेरी मकान पर कब्जा कर लिया गया है। मैंने तहसील न्यायालय में 116 का बाद दाखिल किया है। बार-बार शिकायत के बाद भी अधिकारी नहीं सुनते जिसके चलते मेरे पड़ोसी मेरे खेत में लगे फसल भी कटवा लेते हैं।यदि मुझे न्याय नहीं मिला तो मैं आत्महत्या कर लूंगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...