कौशाम्बी, जनवरी 4 -- महेवाघाट थाना क्षेत्र के सन्यासीपुर गांव की अनुराधा द्विवेदी पत्नी अभिषेक द्विवेदी ने बताया कि 31 दिसंबर को वह अपनी 13 वर्षीय बेटी दर्पण के साथ दर्शन करने चित्रकूट धाम गई थी। दो जनवरी को लौटकर आई तो देखा कि मकान का मुख्य द्वार टूटा हुआ था। भीतर जाने पर पता चला कि चोर बक्से की कुंडी तोड़कर लाखों के गहने उठा ले गए थे। पीड़िता के मुताबिक उसे पड़ोसी उज्जवल केसरवानी पर चोरी का शक है। मामले की शिकायत पर पड़ोसी के खिलाफ मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह का कहना है कि जांच कराई जा रही है। जल्द ही घटना का अनावरण कर दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...