जौनपुर, दिसम्बर 7 -- डोभी। चंदवक थाना क्षेत्र के जरासी गांव निवासी अशोक सिंह पुत्र शोभनाथ सिंह ने अपने पड़ोसी के खिलाफ मारपीट तथा जान से मारने की धमकी का आरोप लगाते हुए चंदवक थाने में तहरीर दी है। आरोप लगाया है कि शनिवार शाम करीब चार बजे पुरानी रंजिश के चलते पड़ोसी सुशील सिंह, भूपेश सिंह, जयप्रकाश सिंह, संतोष सिंह तथा अन्य लोग एकजुट होकर उनके घर पहुंचे और मारपीट करने लगे। अशोक सिंह के अनुसार बीच-बचाव करने आए उनके बेटे को भी आरोपियों ने पीटा, जिससे दोनों को चोटें आईं। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों के सामने भी आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और कहा कि कहीं शिकायत करोगे तो जान से खत्म कर देंगे। थाना प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.