कौशाम्बी, फरवरी 5 -- मंझनपुर, संवाददाता। संदीपन घाट थाना क्षेत्र के बहरा गांव निवासी बनवारी लाल ने बताया कि पड़ोसी शेरालाल ने एक फरवरी की शाम उसकी अकारण गाली-गलौज करते हुए पिटाई की। इसके बाद बुधवार को फिर से पीट दिया। इससे पीड़ित को गंभीर चोटें आईं। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायल का मेडिकल करा दिया है। थाना प्रभारी इंद्रदेव ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...