अमरोहा, फरवरी 16 -- रंजिश में युवक को घर से बुलाने के बाद पेट में चाकू गोद कर लहूलुहान कर दिया गया। हमला करने के बाद पड़ोस में रहने वाला युवक मोहल्ले से फरार हो गया। घायल युवक को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया। मामले में हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कुरेशी की है। यहां बस्ती में शराफत अली का परिवार रहता है। उनके द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर के मुताबिक रविवार दोपहर उनका बेटा इमरान घर में था, तभी पड़ोस में रहने वाला युवक साहिब उसे बुलाना आया। आवाज सुनकर इमरान जैसे ही घर से बाहर निकला, साहिब ने उसके पेट में चाकू गोद दिया। हमले में लहूलुहान होकर वह सड़क पर गिर गया। शोर सुनकर मौके पर भीड़ लग गई, खुद को घिरता हुआ देख साहिब मोहल्ले से फरार हो गया। लहूलुहान इमर...