रांची, दिसम्बर 6 -- रांची। हिनू निवासी कुमारी रेणु लता ने एस मोहंती नामक युवक पर जान लेवा हमला करने का आरोप लगाकर डोरंडा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि दो दिसंबर को पड़ोस में रहने वाले एस मोहंता से विवाद हो गया। इसी बीच आरोपी ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया। इसमें उनकी हाथ की अंगुली बुरी तरह से चोटिल हो गई। आरोपी ने उन्हें अपशब्द भी कहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...