कानपुर, मई 7 -- कानपुर। रायपुरवा में मासूम से मारपीट का विरोध करने पर पड़ोसी ने पिता व दादा से गाली-गलौज कर मारपीट की। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत कर मुकदमा दर्ज कराया। खलवा शक्करमिल निवासी चंदन की तहरीर के अनुसार, मंगलवार को घर के बाहर खेल रहा सात वर्षीय बेटा हर्षित रोता हुआ आया। पूछने पर उसने पड़ोसी मनीष के भांजे लकी के पिटाई करने की बात कही। इस पर वह आरोपित के घर शिकायत करने गए, जहां आरोपित समेत मनीष व उसकी पत्नी रागिनी ने गाली-गलौज कर मारपीट की। बीच-बचाव में पिता से भी हाथापाई की। रायपुरवा थाना प्रभारी ने बताया, मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.