लखनऊ, मार्च 23 -- लखनऊ, संवाददाता। अलीगंज में आदित्य (19) ने फांसी लगाकर जान दे दी। परिवार वालों का आरोप है कि पड़ोसी घर बेचने का दबाव बना रहे थे। इसको लेकर वह परेशान रह रहा था। अलीगंज पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बड़ा चांदगंज निवासी आदित्य माल सप्लाई करने का काम करता था। मामा सुशील के मुताबिक आदित्य के पड़ोसी उसपर मकान बेचने का दबाव बना रहे थे। जिसको लेकर वह परेशान चल रहा था। मां मीना दो माह से सीतापुर स्थित बेटी पलक की ससुराल गई थी। आदित्य घर पर अकेला था। शनिवार रात में आदित्य का दोस्त छोटू घर पहुंचा तो वह कमरे में पंखे से दुपट्टे के फंदे के सहारे लटका हुआ था। पिता अनूप गुप्ता 15 वर्ष से लापता हैं। तब से उनका कुछ पता नहीं चला। इंस्पेक्टर अलीगंज के मुताबिक शुरुआजी जांच में सामने आया है कि आदित्य नशे का आदी था। उसके पास ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.