देहरादून, जनवरी 20 -- देहरादून। खुड़बुड़ा मोहल्ले में एक व्यक्ति ने नशे की हालत में पूरी बिल्डिंग को गैस सिलेंडर से उड़ाने की धमकी दी। कोतवाली पुलिस ने एडवोकेट अजय भटारा की शिकायत पर आरोपी पड़ोसी अक्षय धम्मी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पीड़ित के अनुसार, आरोपी उनके मकान के भूतल पर रहता है और अक्सर रंजिशन झगड़ा करता है। बीते तीन जनवरी को तड़के 3:30 बजे अक्षय ने शराब के नशे में गाली-गलौज की और परिवार सहित बिल्डिंग को उड़ाने की धमकी दी। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद है। शहर कोतवाल प्रदीप पंत ने बताया कि शिकायत मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.