उरई, जनवरी 2 -- जालौन। पड़ोसी द्वारा बेबजह वाद विवाद कर गाली गलौज करने पर इसकी शिकायत पुलिस से की गई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्यवाही की। खजुरी निवासी गौरीशंकर ने पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि गांव के ही हंसराज ने शुक्रवार को सुबह बेवजह उसके साथ विवाद शुरू कर दिया। देखते ही देखते उसने गाली गलौज शुरू कर दी। जब गाली देने से मना किया तो उक्त युवक मारपीट पर आमादा हो गया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...