कौशाम्बी, जनवरी 29 -- पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के मछौली गांव निवासी राकेश कुमार ने बताया कि पड़ोसी दबंग से उसकी पुरानी रंजिश है। इसे लेकर गुरुवार की सुबह वह गाली-गलौज कर रहा था। विरोध करने पर पिटाई शुरू कर दी। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...